बरेली: अजितेश, वैभव की जमानत अर्जी खारिज
बरेली, अमृत विचार। युवक से मारपीट और लूट के आरोपी अजितेश और सपा नेता वैभव गंगवार को मंगलवार को जमानत नहीं मिल सकी। बीते दिनों रामजानकी मंदिर के निकट युवक के साथ मारपीट, मोबाइल लूट की घटना के मामले मे जेल भेजे गए अजितेश और वैभव गंगवार की जमानत अर्जी निचली अदालत में मंगलवार को …
बरेली, अमृत विचार। युवक से मारपीट और लूट के आरोपी अजितेश और सपा नेता वैभव गंगवार को मंगलवार को जमानत नहीं मिल सकी। बीते दिनों रामजानकी मंदिर के निकट युवक के साथ मारपीट, मोबाइल लूट की घटना के मामले मे जेल भेजे गए अजितेश और वैभव गंगवार की जमानत अर्जी निचली अदालत में मंगलवार को पेश की गई। अभियुक्तों के अधिवक्ता ने घटना को फर्जी बताते हुए रंजिशन पुलिस द्वारा उन्हें फंसाने का तर्क रखा। निचली अदालत ने अभियुक्तों की जमानत अर्जी नामंजूर कर दी। निचली अदालत से अर्जी खारिज होने पर अब अभियुक्तों की अर्जी सेशन कोर्ट के समक्ष पेश होगी।
