गोरखपुर: सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, दिए कार्रवाई के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याओं को खुद सुन कर निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जबकि यात्री निवास में करीब 250 लोगों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुनी और पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिया। जनता दर्शन …

गोरखपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को जनता दर्शन के दौरान करीब 150 लोगों की समस्याओं को खुद सुन कर निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। जबकि यात्री निवास में करीब 250 लोगों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुनी और पीड़ितों को कार्रवाई का भरोसा दिया।

जनता दर्शन के दौरान पुलिस से जुड़े मामलों के अलावा राजस्व के अधिक थे। मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ितों की समस्याओं को सुनने के साथ ही अधिकारियों से कार्रवाई कहा। पुलिस से जुड़े मामलों को एसएसपी तो राजस्व से जुड़े मामलों के पत्र उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे। इसके अलावा जिले से बाहर के आए फरियादियों के शिकायती पत्र कमिश्नर और डीआइजी को सौंप कार्रवाई के निर्देश दिए।

गोरखपुर मंडल के अलावा अन्य जिलों से लोग भी अपना शिकायती पत्र लेकर हिंदू सेवाश्रम और यात्री निवास पहुंचे थे। जनता दर्शन के दौरान एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीआईजी जे रवींद्र गौड़, डीएम कृष्ण करुणेश, एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृणा विश्नोई, एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन कर गोशाला में की गोसेवा
इससे पहले सुबह मठ से बाहर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। उसके बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर माथा टेक आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला पहुंच, वहां गोसेवा की। योगी को अपने बीच पाकर गोवंश खुद उनके पास चले आए। योगी ने गायों को गुड़ एवं चना खिलाया। जनता दर्शन के बाद योगी ने श्वान कालू एवं गोलू को बिस्कुट खिलाने के साथ ही उन्हें दुलार किया।

यह भी पढ़ें –अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अधिकारियों संग की बैठक, विकास कार्यों की हुई समीक्षा

संबंधित समाचार