Vivo ने Y16 4G स्मार्टफोन किया लॉन्च, दमदार फीचर्स और शानदार लुक आपको भी बना देगा दीवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। दरअसल Vivo ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Vivo Y16 4G को लॉन्च कर दिया है। बता दें इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 5000 mAh की बैटरी के साथ ही एक दमदार प्रोसेसर दिया जा रहा है। वहीं …

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। दरअसल Vivo ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Vivo Y16 4G को लॉन्च कर दिया है। बता दें इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 5000 mAh की बैटरी के साथ ही एक दमदार प्रोसेसर दिया जा रहा है। वहीं स्मार्टफोन में कई अन्य फीचर्स भी हैं। Vivo Y16 4G में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 5MP का कैमरा दिया जा रहा है। आइए Vivo Y16 4G स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

Vivo Y16 4G Specifications

  • Vivo Y16 4G स्मार्टफोन में 6.51 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo Y16 4G स्मार्टफोन Android 12 बेस्ड Funtouch OS 12 पर काम करता है।
  • अगर प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Vivo Y16 4G में ग्राहकों को 4GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है।
  • Vivo Y16 4G में Extended RAM 2.0 सपोर्ट मिलता है, जो कि 1GB एक्सट्रा वर्चुअल रैम प्रोवाइड करता है।
  • Vivo Y16 4G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Vivo Y16 4G कैमरा
बता दें Vivo Y16 4G में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 5MP का कैमरा दिया जा रहा है।

बता दें Vivo Y16 4G की कीमत का खुलासा अब तक नहीं किया गया है। अभी तक कंपनी ने केवल इसके फीचर्स का खुलासा किया है। ऐसे में, इसकी कीमत जानने के लिए अभी आपको और इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने फोन को दो कलर ऑप्शन Stellar Black और Drizzling Gold पेश किया है। इसे जल्द ही भारत समेत कई अन्य देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर आप इसे खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Reliance AGM 2022: रिलायंस की एजीएम आज, Jio 5G लॉन्च डेट से लेकर प्लान्स तक का हो सकता है खुलासा

 

संबंधित समाचार