बदायूं: फंदे पर लटका मिला फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी का शव, जांच में जुटी पुलिस
बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर में एक फाइनेंस कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। कर्मचारी मुरादाबाद का निवासी था और फाइनेंस कंपनी की ककराला स्थित ब्रांच में तैनात था। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें कर्मचारी के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। जिला मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा …
बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर में एक फाइनेंस कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। कर्मचारी मुरादाबाद का निवासी था और फाइनेंस कंपनी की ककराला स्थित ब्रांच में तैनात था। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें कर्मचारी के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। जिला मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा क्षेत्र के मोहल्ला रामू वाला शेख निवासी अजय (26) पुत्र गजराज कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर में सुरेश चंद्र के मकान में किराए पर दो वर्षों से रह रहा था। वह इंद्राचौक चौराहा निवासी फाइनेंस कंपनी में काम करता था। अजय शाखा में एडवाइजर था और लोन के रुपये की वसूली भी करता था।
कुछ दिन पहले उसका स्थानांतरण ककराला ब्रांच पर कर दिया गया था। सुबह ब्रांच पर जाता था और शाम तक वापस लौटकर कमरे पर आ जाता था। अजय बहुत मिलनसार था। रविवार को रात नौ बजे बाहर से घर पर आया था। रात में किसी समय सौर ऊर्जा की केबिल से अजय ने फंदा लाकर जान दे दी। सुबह अजय का कमरा बंद होने पर मकान मालिक सुरेश चंद्र ने गेट खटखटाया लेकिन भीतर से कोई आवाज नहीं आई। तो कमरे में झांककर देखा। कमरे में पड़े तख्त का सहारा लेकर अजय ने फंदा लगाया था।
सुरेश चंद्र ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा गया। अजय के परिजनों को सूचना दी। मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। जहां अजय के तहेरे भाई कुलदीप ने बताया कि रविवार को शाम के समय अजय ने अपनी मां से सामान्य रूप बात की थी। उस समय वह किसी भी प्रकार से परेशान नहीं लग रहा था। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि प्राइवेट कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। जिसका पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें आत्महत्या होने की पुष्टि हुई है।
ये भी पढ़ें- बदायूं: दोस्त के फार्म हाउस पर आए अलीगढ़ के युवक की पिस्टल चोरी, रिपोर्ट दर्ज
