संभल : नींद में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार।  हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र में छत पर सो रहे व्यक्ति की नींद में गिरने से मौत हो गई। रविवार की रात गांव धीमर खेड़ी निवासी 42 वर्षीय हुकम सिंह पुत्र मोहर सिंह रोज की तरह परिवार के साथ मकान की छत पर सोया था। हुकुम सिंह का मकान गांव के बाहर …

संभल, अमृत विचार।  हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र में छत पर सो रहे व्यक्ति की नींद में गिरने से मौत हो गई। रविवार की रात गांव धीमर खेड़ी निवासी 42 वर्षीय हुकम सिंह पुत्र मोहर सिंह रोज की तरह परिवार के साथ मकान की छत पर सोया था।

हुकुम सिंह का मकान गांव के बाहर बना है। वह छत के एक कोने पर चारपाई डालकर सोता था। रात 11 बजे हुकुम सिंह की आंख खुली। नींद में होने कारण वह छत की जगह आंगन की तरफ उठकर चल दिया। छत पर चारदीवारी न होने के कारण हुकुम सिंह आंगन में जा गिरा। आंगन में गिरने के कारण परिवार के लोगों की आंख खुल गई। उन्होंने देखा तो हुकुम सिंह आंगन में खून से लथपथ बेहोश पड़ा था।

घायल का बेटा व अन्य परिजन आनन फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। हुकम सिंह की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में खबर मिलते ही पूरा गांव हुकुम सिंह के घर पर जमा हो गया।

ये भी पढ़ें:-संभल: चन्दौसी में गणेश चौथ मेले को लेकर तैयारियों में जुटे अफसर व आयोजक

संबंधित समाचार