बरेली: स्मैक तस्करों की 1 अरब 8 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिला पुलिस ने स्मैक, अफीम समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कई लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। बीते 20 माह में जिला पुलिस ने ऐसे तस्करों की 1 अरब 8 करोड़ 39 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया गया है। अभी कई तस्कर पुलिस के निशाने …

अमृत विचार, बरेली। जिला पुलिस ने स्मैक, अफीम समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले कई लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। बीते 20 माह में जिला पुलिस ने ऐसे तस्करों की 1 अरब 8 करोड़ 39 लाख रुपये की संपत्ति को फ्रीज किया गया है। अभी कई तस्कर पुलिस के निशाने पर हैं जिनकी संपत्ति की जांच की जा रही है।

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते 20 महीनों में जिला पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर समेत सफेमा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसके बाद पुलिस ने उनकी संपत्ति को फ्रीज कराया है। इन संपत्तियों को अब आरोपी तस्कर न तो बेच सकते हैं न ही किसी को सौंप सकते हैं।

1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक पुलिस ने फतेहगंज पूर्वी पढ़ेरा गांव निवासी छोटे उर्फ मोहम्मद शाहिद खान, कामनी पत्नी शाहिद खां, बेगम पत्नी शाहिद खां, वारिस का पुत्र मोहम्मद शहिद खां के नाम की संपत्ति को फ्रीज कराया था। उनके पास से लगभग 45 करोड़ की चल अचल संपत्ति बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने फरीदपुर के तस्कर तैमूर उर्फ भोला की 13 करोड़ 50 लाख की संपत्ति को फ्रीज कर आया था। वहीं बीते 8 माह में पुलिस ने 40 करोड़ 82 लाख की संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत फ्रीज करा चुकी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: संजय नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, मीट विक्रेता ने तमंचा दिखाकर उतरवाया सामान, कई जगह हुआ विरोध

संबंधित समाचार