दुनिया के तीसरे अमीर कारोबारी बने गौतम अडाणी, जानिए कौन हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर शख्स?
नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गौतम अडाणी ($137 बिलियन) दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। एलन मस्क ($251 बिलियन) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं जबकि जेफ बेज़ोस दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, बर्नार्ड अरनॉल्ट चौथे, बिल गेट्स 5वें, वॉरेन बफेट छठे, लैरी पेज 7वें, सर्गेई ब्रिन 8वें, स्टीव बाल्मर 9वें और …
नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, गौतम अडाणी ($137 बिलियन) दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। एलन मस्क ($251 बिलियन) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं जबकि जेफ बेज़ोस दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, बर्नार्ड अरनॉल्ट चौथे, बिल गेट्स 5वें, वॉरेन बफेट छठे, लैरी पेज 7वें, सर्गेई ब्रिन 8वें, स्टीव बाल्मर 9वें और लैरी एलिसन 10वें स्थान पर हैं।
भारतीय अरबपति गौतम अडाणी 137.4 अरब डॉलर (करीब 11 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़कर उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। यह पहली बार है जब कोई एशियाई ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप थ्री में शामिल हुआ है।
अब वो रैंकिंग में केवल मस्क और बेजोस से पीछे हैं। टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क 251 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ लिस्ट में पहले नंबर पर है, बेजोस 153 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है। अडाणी टॉप-10 लिस्ट में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। 91.9 अरब डॉलर (7.3 लाख करोड़ रुपए) की नेटवर्थ के साथ रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें नंबर पर हैं।
पिछले महीने अडाणी चौथे सबसे अमीर कारोबारी बने थे। उन्होंने बिल गेट्स को पछाड़ा था। अडाणी ने अकेले 2022 में अपनी नेटवर्थ में 60.9 बिलियन डॉलर जोड़े हैं। ये किसी भी कारोबारी से 5 गुना ज्यादा है।उन्होंने पहली बार फरवरी में रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को सबसे अमीर एशियाई के रूप में पीछे छोड़ा था।
गौतम अडाणी का ग्रुप देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट ऑपरेटर है। इस ग्रुप के पास देश के 7 एयरपोर्ट की कमान है। मुंबई एयरपोर्ट के अलावा अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, मंगलुरू, गुवाहाटी और तिरुवंतपुरम एयरपोर्ट अडाणी के पास हैं।
अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड भारत का सबसे बड़ा निजी पोर्ट ऑपरेटर और एंड-टु-एंड लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर है। दो दशकों से भी कम समय में, इसने पूरे भारत में पोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और सर्विसेज के एक पोर्टफोलियो का निर्माण किया है।
अडाणी ग्रुप अपनी सब्सिडियरी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से NDTV की एक प्रमोटर कंपनी RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड के 99.99% शेयर खरीदने की कोशिश की है।हालांकि अभी यह मामला कुछ कानूनी वजहों से अटका हुआ है।
ये भी पढ़ें : 8 मिनट के भाषण के बाद US के सबसे अमीर लोगों ने गंवाए 78 बिलियन डॉलर
