मुरादाबाद: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना छजलैट क्षेत्र के गांव दाढ़ी मंडियों में एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। राहुल पुत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। थाना छजलैट क्षेत्र के गांव दाढ़ी मंडियों में एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

राहुल पुत्र थान सिंह ग्राम मनोहरपुर उर्फ मुनीमपुर थाना अमरोहा का रहने वाला है। जिसने मंगलवार रात आम के पेड़ पर रस्सी बांधकर खुद को फांसी लगा ली। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह युवक दाढ़ी महमूदपुर में सिवारा मेल का सेंटर पर लोडर चलाने का कार्य करता था। युवक उमरी सेंटर, खिचड़ी और दाढ़ी महमूदपुर सैंटरो पर लोडर से ट्रकों में गन्ना लोडिंग करने का काम करता था।

संबंधित समाचार