लखनऊ: प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनाये गये भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को राजधानी स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक सहित पार्टी के …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बनाये गये भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को राजधानी स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। नयी जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

आज इसकी पुष्टि करते हुए भूपेंद्र चौधरी ने ट्वीट कर कहा, “भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व के सम्यक निर्वहन के लिए आज मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया।

अपने प्रथम तथा द्वितीय कार्यकाल में क्रमशः राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कैबिनेट मंत्री, के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा के लिए अवसर प्रदान करने तथा समय- समय पर दिए गए निर्देशों के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का एवं अनेक अवसरों पर प्रेरणादाई मार्गदर्शन व आशीर्वचन के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।”

गौरतलब है कि सिंह को योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। प्रदेश में पार्टी के संगठन की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

यह भी पढ़ें-लखनऊ: जल्द राजधानी पहुंचेंगे नवनियुक्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, चारबाग से बीजेपी मुख्यालय तक होगा स्वागत

संबंधित समाचार