बहराइच: गर्भवती और धात्री महिलाओं को केंद्र से नहीं मिल रहा खाद्यान्न, महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बहराइच। जिले के ग्राम पंचायत कठौतिया में स्थित पंचायत भवन में गांव की महिलाएं एकत्रित हुईं। महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर तीन वर्षों से खाद्यान्न न वितरित करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने कार्यकत्री को हटाने की मांग की। मिहिपुरवा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठौतिया स्थित पंचायत भवन के सामने …
बहराइच। जिले के ग्राम पंचायत कठौतिया में स्थित पंचायत भवन में गांव की महिलाएं एकत्रित हुईं। महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पर तीन वर्षों से खाद्यान्न न वितरित करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने कार्यकत्री को हटाने की मांग की।
मिहिपुरवा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठौतिया स्थित पंचायत भवन के सामने मंगलवार सुबह लगभग 45 से अधिक गांव की महिलाएं एकत्रित हुईं। महिलाओं ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इसमे अधिकतर गर्भवती महिलाएं,धात्री महिलाएं व बच्चे शामिल रहे।
रोशनी, आरती, बच्ची, कुंजा, सुशीला, जुगुरी देवी, ममता देवी, खुशबू कुमारी, गंगोत्री, बैजंती, गीता, सदाप्यारी, संगीत, फूलन देवी, किरण, राजकुमारी, सहेलियां, मूर्ति, दुर्गावती, आशा देवी, सुमन देवी, श्यामकली, सुनीता, रीना,आरती, चांदनी आदि ने आंगन बाड़ी कार्यकत्री सुनीता तिवारी को आरोपित करते हुए बताया कि उनके द्वारा गर्भवती, धात्री व बच्चों को पिछले तीन वर्षो से कोई खाद्यान्न वितरित नही किया गया है।
बच्चों को दलिया तक नही दिया जा रहा है। बीते तीन वर्ष में मात्र दो से तीन बार ही राशन मिला हैं। महिलाओं का आरोप है कि राशन मांगने पर कार्यकत्री उनके साथ दुर्ब्यावहार करती है। महिलाओ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का ससुराल देवरिया में है और 6 से 7 माह में एक बार वह आंगनबाडी केंद्र पहुंचती है।
महिलाओ ने प्रशासन से आंगनबाड़ी कार्यकत्री को तत्काल हटाने की मांग की है। इस दौरान पंच मूलचंद,बजरंगी, पारसनाथ, सीताराम, रमेश, संतोष, लल्लू, महिचन्द, सुदर्शन,ओमप्रकाश, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। इस मामले में जिला कार्यक्रम अधिकारी का कहना है कि सीडीपीओ से मामले की जांच कराकर कार्यवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें-बहराइच: आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को नहीं दिया जा रहा पोषाहार, नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन
