लखनऊ: राजधानी समेत कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मौसम विभाग ने आज लखनऊ, अयोध्या समेत 15 जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक मानसून के दौरान 50 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है इस साल बारिश ने धोखा देने का काम किया है। कई बार अनुमान फेल हुए है। इस साल …

लखनऊ, अमृत विचार। मौसम विभाग ने आज लखनऊ, अयोध्या समेत 15 जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक मानसून के दौरान 50 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है इस साल बारिश ने धोखा देने का काम किया है। कई बार अनुमान फेल हुए है। इस साल मानसून शुरु होने से अब तक 44 प्रतिशत कम बारिश होने का आंकड़ा बना हुआ है। बीते 24 घंटे में 4.1 मिली मीटर बारिश हुई है।

मौसम विभाग यूपी के निदेशक जेपी गुप्ता बताते है कि, जून, जुलाई की अपेक्षा अगस्त महीने में अच्छी बरसात हुई है। जून में 87 मिली मीटर, जुलाई में 102 मिली मीटर बारिश पूरे प्रदेश में हुई थी। तो अगस्त महीने में 136 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। निदेशक जेपी गुप्ता का मानना है कि सितम्बर में बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें –JEE Advanced 2022: 11 सितंबर को घोषित होगा रिजल्ट, इस डेट को जारी होगी आंसर-की, ऐसे कर सकेंगे चेक

संबंधित समाचार