वेस्ट बैंक शहर में घुसने पर इजराइली नागरिकों पर हुई फायरिंग, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नब्लस (वेस्ट बैंक)। फ़िलिस्तीन के वेस्ट बैंक शहर नब्लस में प्रवेश करने पर गोलीबारी की जद में आने से कई इजरायली घायल हो गए। इजरायल की सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऐसा प्रतीत होता है कि इजराइल के लोग अपने आप ही फ़िलिस्तीन के एक मुख्य तीर्थस्थल की ओर जा रहे थे, जहां …

नब्लस (वेस्ट बैंक)। फ़िलिस्तीन के वेस्ट बैंक शहर नब्लस में प्रवेश करने पर गोलीबारी की जद में आने से कई इजरायली घायल हो गए। इजरायल की सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऐसा प्रतीत होता है कि इजराइल के लोग अपने आप ही फ़िलिस्तीन के एक मुख्य तीर्थस्थल की ओर जा रहे थे, जहां आमतौर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सेना के साथ यात्रा का प्रबंध किया जाता है।

इस पवित्र स्थल को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनातनी चलती आ रही है। सेना ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद फ़िलिस्तीनी प्राधिकरण और सुरक्षा बलों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले उस इलाके में प्रवेश किया गया, ताकि इजरायलियों को वहां से निकाला जा सके। दरअसल, इजराइल के लोगों का फ़िलिस्तीन-नियंत्रित क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित हैं। हालांकि, कुछ लोग फिर भी वहां जाते हैं।

सेना ने बताया कि शहर में सशस्त्र फ़िलिस्तीनीयों के साथ गोलीबारी जारी थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि क्या दोनों घटनाएं जुड़ी हुई थीं। इज़राइल मार्च से कब्जे वाले वेस्ट बैंक में लगभग हर दिन छापामारी कर रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। इजराइल के लोगों के खिलाफ घातक हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो के बाद यह छापेमारी शुरू की गई थी।

ये भी पढ़ें:- आईएमएफ ने दी चेतावनी, पाकिस्तान ‘चुनौतीपूर्ण आर्थिक मोड़’ पर

संबंधित समाचार