अयोध्या: सुधार में लापरवाही पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में निर्देशों के बाद भी सुधार न होने के कारण एसएसपी प्रशांत वर्मा ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने उनके स्थान पर अभिमन्यु शुक्ला को नया ट्रैफिक इंस्पेक्टर बनाया है। बता दे कि नगर की ट्रैफिक व्यवस्था मुख्यतः गुदड़ीबाजार और चौक क्षेत्र में लगातार जाम …

अयोध्या। नगर की ट्रैफिक व्यवस्था में निर्देशों के बाद भी सुधार न होने के कारण एसएसपी प्रशांत वर्मा ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने उनके स्थान पर अभिमन्यु शुक्ला को नया ट्रैफिक इंस्पेक्टर बनाया है।

बता दे कि नगर की ट्रैफिक व्यवस्था मुख्यतः गुदड़ीबाजार और चौक क्षेत्र में लगातार जाम और वन-वे के निर्धारित नियमों के उल्लंघन की सूचना एसएसपी को मिल रही थी। कई बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी सुधार नहीं आया जिसे लेकर कर्तव्यों के प्रति लापरवाही को लेकर एसएसपी ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर विवेक कुमार मौर्या को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी किया।

उन्हें शहर के शहर के ट्रैफिक व्यवस्था बनाये रखने में नाकाम माना गया। एसएसपी ने उनके स्थान पर अभिमन्यु शुक्ला को नया ट्रैफिक इंस्पेक्टर बनाया है। वहीं एक अन्य फेरबदल में अमरेश कुमार त्रिपाठी को प्रभारी सर्विलांस सेल बनाया गया है। बता दें कि बीते एक पखवारे से एसएसपी द्वारा विभाग में फेरबदल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-आगरा : लाइन हाजिर एसआई ने दिखाई दबंगई, नशे में दुकानदार को पीटा, तान दी पिस्टल

संबंधित समाचार