सोनम कपूर और आनंद अहूजा के बेटे का नाम हुआ रिवील, ये नाम आया सामने
मुंबई। बॉलीवुड सिनेमा जगत के कलाकार अनिल कपूर की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं। बीते 20 अगस्त को उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अब सोनम कपूर और आनंद अहूजा के बेटे की नामकरण को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पोस्ट पर अभिनेत्री के बेटे …
मुंबई। बॉलीवुड सिनेमा जगत के कलाकार अनिल कपूर की बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में मां बनी हैं। बीते 20 अगस्त को उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। अब सोनम कपूर और आनंद अहूजा के बेटे की नामकरण को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पोस्ट पर अभिनेत्री के बेटे का नाम रिवील हुआ है।
मां बनने पर सोनम को खूब बधाइयां दी जा रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें सोनम कपूर के बेटे के नाम का खुलासा हुआ है। शादी के चार साल साल बाद सोनम ने बच्चे को जन्म दिया है। 2018 में सोनम कपूर की शादी मशहूर बिजनेस मैन आनंद अहूजा से हुई थी। दोनों एक दूसरे के साथ हैप्पी लाइफ व्यतीत कर रहे हैं। इस रिस्ते में और खुशियां आ गई जब बीते 20 अगस्त सोनम ने बच्चे को जन्म दिया।
क (K)अक्षर से सोनम कपूर के बेटे का नाम रिवील
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टग्राम पर पोस्ट हुए वीडियो में न्यू बॉर्न बेबी का नाम क (K)अक्षर से रखा है। इंस्टा पर पोस्ट वीडियो एक बेबी ब्रांड कंपनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो में देख सकते हैं कि सोनम के बेटे के लिए कुछ छोटे कपडे़ रखे हुए हैं. जिनके ऊपर बेबी के अहूजा लिखा हुआ है।
ये भी पढ़ें:-मां के लिए दवा खरीदकर घर लौट रहे टेलीविजन अभिनेता पुनीत तलरेजा पर हमला, पुलिस ने तहरीर की दर्ज
