रायबरेली: वीरान स्थान पर मिले गोवंशों के कटे हुए अवशेष, मुकदमा दर्ज
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक वीरान स्थान पर मंगलवार की सुबह गोवशों के कटे हुए अवशेष मिलने से क्षेत्र के आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को जमीन में गड्ढा खोदकर दफन कराया है। कोतवाली क्षेत्र के पूरे रानी मजरे ओथी गांव गांव के पास लगभग कुछ दूरी पर …
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक वीरान स्थान पर मंगलवार की सुबह गोवशों के कटे हुए अवशेष मिलने से क्षेत्र के आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को जमीन में गड्ढा खोदकर दफन कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे रानी मजरे ओथी गांव गांव के पास लगभग कुछ दूरी पर एक गंदा नाला के किनारे ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह गोवंश के अवशेष देखें। खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसील प्रशासन को सूचना दी। उप जिलाधिकारी के निर्देश के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी सुरेश चंद्र भी मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी ने गोवंश की अवशेषों के पोस्टमार्टम के बाद जेसीबी से गड्ढा खोद वाकर जमीन में दफन करवा दिया। ग्राम प्रधान सुनील कुमार मौर्या की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोकशी करने वालों की तलाश जारी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंचे , उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की है। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की प्रातःकाल कुछ लोग एक पिकप से यहां पर आए थे। उन लोगों द्वारा ही घटना की गई है।
यह भी पढ़ें-वाराणसी: छुट्टा गोवंशों के लिये जिलाधिकारी ने किया खास इंतजाम, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए निर्देश
