अयोध्या: दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता में बेटियों का रहा दबदबा
अयोध्या। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के तहत हुई दौड़ और कबड्डी में बेटियों का दबदबा रहा। अमानीगंज ब्लॉक के कंदई कला मिनी स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में ग्रामीण स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में …
अयोध्या। युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के तहत हुई दौड़ और कबड्डी में बेटियों का दबदबा रहा। अमानीगंज ब्लॉक के कंदई कला मिनी स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में ग्रामीण स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में क्षेत्र के महारानी सुखमता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की लड़कियों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। यहां की छात्राओं ने लंबी दौड़ में भी अपना दबदबा बनाए रखा। इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता में भी लड़कियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
लंबी कूद में इसी स्कूल की रुचि रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे व तीसरे स्थान पर भी महारानी सुखमता की लड़कियां रहीं। शुभारंभ प्रधानाचार्य उमानाथ शुक्ल ने किया। प्रमाण पत्र व ट्रॉफी वितरण खण्ड विकास अधिकारी अमानीगंज विमलेश मोहन श्रीवास्तव व सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिव कुमार चौबे द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता की आयोजक अमिता श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कंदई कला प्रधान प्रतिनिधि संतराम सिंह, डॉ विवेक सिंह, अलोक मिश्रा, नईम अहमद, अतुल सिंह, बिहारी लाल, महेश तिवारी और अजय पांडेय उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-अयोध्या: बिजनौर की टीम को मिला कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब
