रामपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया ससुरालियाें पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/,सैफनी,अमृत विचार। सैफनी थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के जानकारी मिलने के बाद मायके वाले आ गए,लेकिन जब तक ससुराल वाले भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप …

रामपुर/,सैफनी,अमृत विचार। सैफनी थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के जानकारी मिलने के बाद मायके वाले आ गए,लेकिन जब तक ससुराल वाले भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शाहबाद निवासी आशा का छह माह पहले विवाह इसी थाना क्षेत्र के गांव ललवारा निवासी रामकिशोर से हुआ था। मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग मौके पर आ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:-रामपुर : बिजली निगम के कैशियर के घर में चोरी, बीमार मां को देखने अमरोहा गया था पूरा परिवार

संबंधित समाचार