उदयपुर आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- मोदी के कहने पर रुका था रूस-यूक्रेन युद्ध
उदयपुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को राजस्थान में उदयपुर के दौरे पर रहे। यहां पर पन्नाधाय पार्क और मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पन्नाधाय और हाड़ी रानी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि विश्व में इकलौती राजस्थान की धरती ऐसी है, जो वीरांगनाओं की हड्डी से धूल बनी …
उदयपुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को राजस्थान में उदयपुर के दौरे पर रहे। यहां पर पन्नाधाय पार्क और मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पन्नाधाय और हाड़ी रानी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि विश्व में इकलौती राजस्थान की धरती ऐसी है, जो वीरांगनाओं की हड्डी से धूल बनी है। यहां शोर्य और पराक्रम की इतनी गाथाएं है जिनकी कमी नहीं है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल भी बांधे। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन का युद्ध कुछ घंटे के लिए हमारे प्रधानमंत्री के कहने पर रोका गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात करके जंग को रुकवाया था तभी ही फंसे 22 हजार भारतीय छात्रों की सकुशल वतन वापसी हो सकी।
राजस्थान के उदयपुर में आज वीर माता पन्ना धाय की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हुआ। पन्ना धाय की गाथा भारतीय इतिहास में सर्वोच्च बलिदान की एक अनोखी गाथा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। मैं उनकी स्मृति को भी ह्रदय से प्रणाम करता हूं। pic.twitter.com/ty9WVz6uq7
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 30, 2022
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत पूरे विश्व को अपने परिवार की तरह मानता है। यही वजह है कि भारत ने आजतक ना तो किसी देश पर हमला किया और ना ही कब्जा। वर्तमान सरकार ने केवल भारत में रह रहे नागरिकों बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीयों की भी चिंता करती है। प्रधानमंत्री मोदी भारत स्वाभिमान हम कभी झुकने नहीं देंगे।
पन्ना धाय, भारतीय इतिहास में त्याग और बलिदान का बेमिसाल उदाहरण हैं। https://t.co/P1EHWOetuZ
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 30, 2022
भारतीय सेना पर बोलते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि पहले जवानों के हाथों में जो बंदूक, मिसाइल हुआ करती थी वो दूसरे देशों के मुकाबले हल्की थी। अब हम बंदूक, रायफल, गोले, बारूद हम कुछ समय बाद दुनिया के देशों से नहीं खरीदेंगे। अब वह भारत की धरती पर बनेगा।
दरअसल, उदयपुर नगर निगम द्वारा 10 करोड़ की लागत से शहर में पन्नाधाय पार्क बनाया है, जिसमें पन्नाधाय की 9.6 फीट की मूर्ति लगाई गई है। अनावरण समारोह पहले जून में प्रस्तावित था, मगर अग्निवीर योजना के विरोध के चलते कार्यक्रम को उस वक्त टाल दिया गया था। अब मंगलवार को राजस्थान सिंह विशेष विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। कार्यक्रम के बाद राजनाथ सिंह उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
ये भी पढ़ें : SC में निकाह हलाला और बहुविवाह की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अक्टूबर में सुनवाई
