आजमगढ़: तकनीकी खराबी से साबरमती एक्सप्रेस की बोगी से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। मंगलवार को जब साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलकर सठियांव क्रासिंग के पास पहुंची, तभी उसकी बोगी के नीचे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्री भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंची तकनीकी टीम ने खराबी को दूर कर ट्रेन को रवाना किया। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से दरभंगा …

आजमगढ़, अमृत विचार। मंगलवार को जब साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से निकलकर सठियांव क्रासिंग के पास पहुंची, तभी उसकी बोगी के नीचे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्री भयभीत हो गए। सूचना पर पहुंची तकनीकी टीम ने खराबी को दूर कर ट्रेन को रवाना किया।

मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को अपने निर्धारित समय से लगभग एक घंटा विलंब से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन से लगभग नौ बजे ट्रेन निकलकर सठियांव क्रासिंग के आगे पहुंची, तभी ट्रेन की बोगी नंबर S4, S5 के नीचे से धुआं निकलने लगा। यह देखकर यात्री काफी भयभीत हो गए।

इसकी सूचना ट्रेन के चालक को देकर उसे रुकवाया गया। इसके बाद ट्रेन के कर्मचारी गड़बड़ी को खोजने में जुट गए। जांच में पता चला कि ट्रेन के पहिए के ब्रेक शू रगड़ खा रहे हैं, जिसके चलते धुआं निकल रहा है। ट्रेन कर्मी तत्काल गड़बड़ी को दुरुस्त करने में जुट गए और थोड़ी देर में ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।

यह भी पढ़ें –हरदोई: स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर हुई लूट, कूड़ेदानों की खरीद में लाखों का घोटाला

संबंधित समाचार