हरदोई: जांच करने पहुंची बांट-माप टीम, मिल में ताला डाला गायब हुआ स्टाफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। फ्लोर मिल और आयल एंड फूड मिल में जांच करने पहुंची वरिष्ठ बांट-माप अधिकारी मीनू तिवारी को देखते ही मिलों के फाटक में ताला डाल दिया गया। नतीजतन वे काफी देर बाहर ही खड़ी रहीं। उन्होंने दोनों मिलों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाने की बात कही है। वरिष्ठ बांट-माप अधिकारी मीनू तिवारी मंगलवार …

हरदोई। फ्लोर मिल और आयल एंड फूड मिल में जांच करने पहुंची वरिष्ठ बांट-माप अधिकारी मीनू तिवारी को देखते ही मिलों के फाटक में ताला डाल दिया गया। नतीजतन वे काफी देर बाहर ही खड़ी रहीं। उन्होंने दोनों मिलों के खिलाफ नोटिस जारी किए जाने की बात कही है। वरिष्ठ बांट-माप अधिकारी मीनू तिवारी मंगलवार को साण्डी चुंगी पर एक फ्लोर मिल में जांच करने पहुंची।

उन्हें देखते ही मिल कर्मियों ने फाटक में ताला डाल दिया। बांट-माप अधिकारी काफी देर तक बाहर धूप में खड़ी रहीं। उसके बाद बैरंग वापस लौट गई। इसके बाद कंडौहना में आयल एंड फूड मिल पहुंची। वहां भी उन्हें देखते ही मिल के फाटक में ताला डाल दिया गया।

घटतौली की शिकायत पर वहां बांट-माप की जांच करने पहुंची वरिष्ठ अधिकारी मीनू तिवारी काफी देर बाहर रुकने के बाद वापस लौट गई। इस तरह नियमों की अनदेखी करने और सरकारी काम में अड़चन पैदा करने वाले मिल मालिकों को नोटिस जारी किए जाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-सोनाली फोगाट हत्याकांड में जांच तेज, गोवा सरकार ने हरियाणा को गोपनीय रिपोर्ट सौंपी

संबंधित समाचार