लखनऊ : घर में घुसकर दलित युवती को दुष्कर्म की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। आशियाना थानाक्षेत्र के अन्तर्गत घर में घुसकर दबंग ने दलित युवती को दुष्कर्म की धमकी दी है। युवती के विरोध करने पर दबंग ने उससे छेड़खानी करने लगा। इसके बाद आरोपी युवती को धमकाते हुए वहां से भाग निकला। युवती की तहरीर पर आशियाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज …

अमृत विचार, लखनऊ। आशियाना थानाक्षेत्र के अन्तर्गत घर में घुसकर दबंग ने दलित युवती को दुष्कर्म की धमकी दी है। युवती के विरोध करने पर दबंग ने उससे छेड़खानी करने लगा। इसके बाद आरोपी युवती को धमकाते हुए वहां से भाग निकला। युवती की तहरीर पर आशियाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मूलरूप से प्रयागराज जनपद के थानाक्षेत्र करछना निवासी युवती आशियाना में अपनी बहन के साथ किराए के मकान में रहती है। युवती का आरोप है कि उसका पड़ोसी आशु त्रिपाठी अक्सर दोनों बहनों पर जातिसूचक टिप्पणी और अश्लील इशारे करता है। पीड़िता ने बताया कि बीते 28 अगस्त की शाम वह घर अकेली थी और उसकी बहन दफ्तर गई थी। इसी बीच आशु शराब पीकर उसके कमरे में घुस आया। इसके बाद आरोपी उससे छेड़खानी करने लगा।

किसी तरफ युवती उसके चंगुल से बच निकली और शोर मचाने लगी। आरोप है कि तभी दबंग ने दुष्कर्म करने की धमकी दी। युवती का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद युवती ने आशियाना कोतवाली में दबंग के खिलाफ तहरीर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आशियाना पुलिस ने आशु त्रिपाठी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बन्ध में आशियाना थाना प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आशु त्रिपाठी के खिलाफ एसीएसटी एक्ट और छेड़खानी की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : मेट्रो में महिला से छेड़खानी पर मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार