रामपुर: ट्रक के रुपयों के लेनदेन पर भिड़े चचेरे-तहेरे भाई, धक्का देने से एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में ट्रक की रकम को लेकर दो चचेरे-तहेरे भाइयों में विवाद हो गया। जिसमें एक भाई की धक्का लगने से गिरकर मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मसवासी चौकी क्षेत्र के बिजारखाता में …

रामपुर/मसवासी, अमृत विचार। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में ट्रक की रकम को लेकर दो चचेरे-तहेरे भाइयों में विवाद हो गया। जिसमें एक भाई की धक्का लगने से गिरकर मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मसवासी चौकी क्षेत्र के बिजारखाता में मंगलवार की दोपहर ट्रक की रकम को लेकर रिजवान उम्र 35 पुत्र जाफर अली और रऊफ पुत्र मोहम्मद अली के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, दोनों ही चचेरे तहेरे भाई हैं। आरोप है कि रिजवान ई- रिक्शा में बैठा हुआ था इसी दौरान रऊफ ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मौत होते ही रऊफ मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही रिजवान की पत्नी सायरा मौके पर पहुंची और पति को लेकर बाजपुर के अस्पताल में पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मसवासी चौकी इंचार्ज श्रीपाल सिंह और स्वार कोतवाल शरद मलिक मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज श्रीपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- रामपुर: ‘भाजपा में पूरब और पश्चिम का जबरदस्त समन्वय हुआ’

संबंधित समाचार