बिजनौर: जेवर चोरी करने में महिला समेत दो गिरफ्तार
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। जेवर देखने के बहाने सर्राफ को हजारों का चूना लगाने वाली एक महिला व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से ज्वैलर्स के यहां से चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है। घटना सोमवार की है। …
बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। जेवर देखने के बहाने सर्राफ को हजारों का चूना लगाने वाली एक महिला व उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से ज्वैलर्स के यहां से चोरी किए गए जेवर भी बरामद कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
घटना सोमवार की है। चांदपुर कस्बे में मोहल्ला शंकरपुर बाजार निवासी कुलदीप कुमार की सोने-चांदी के जेवरों की दुकान है। सोमवार को उनकी दुकान पर एक महिला और पुरुष आए। दोनों ने कान की बाली और लौंग दिखाने को कहा।
आरोप है कि जेवर देखते समय दोनों ने बड़ी चालाकी से चार सोने की लौंग व एक जोड़ी बाली चुरा ली। उनके जाने के बाद जब कुलदीप कुमार को इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद भी जब दोनों हत्थे नहीं लगे तो उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने नहटौर रोड फाटक के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि धामपुर के मोहल्ला पक्काबाग निवासी रोशन उर्फ पोपल व धामपुर के नेजो सराय वाली सड़क निवासी बाबू को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी की एक जोड़ी बाली व लौंग के साथ 150 ग्राम चरस भी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर: ‘प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली नहीं फिर भी आवेदन कर रहा विपक्ष’
