बरेली: वेतन न मिलने से नाराजगी, धरना प्रदर्शन करेंगे बिजली संविदा कर्मचारी
बरेली, अमृत विचार। वेतन नहीं मिलने से नाराज बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी बुधवार से विरोध प्रदर्शन करेंगे। संविदा कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से शहर में बिजली व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। जिले में अनुबंधित कार्यदाई संस्था ओरियन सिक्योरिटी कंपनी के प्रबंधक एवं सुपरवाइजर ने संविदा कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि सभी संविदा …
बरेली, अमृत विचार। वेतन नहीं मिलने से नाराज बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी बुधवार से विरोध प्रदर्शन करेंगे। संविदा कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन से शहर में बिजली व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
जिले में अनुबंधित कार्यदाई संस्था ओरियन सिक्योरिटी कंपनी के प्रबंधक एवं सुपरवाइजर ने संविदा कर्मचारियों को आश्वासन दिया था कि सभी संविदा कर्मचारियों का वेतन का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि 27 अगस्त को अधिशासी अभियंता एवं कंपनी के प्रबंधक एवं सुपरवाइजर सभी कर्मचारियों का वेतन 29 अगस्त तक जाने का था।
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार चलाने में समस्या हो रही है। संविदा मजदूर संगठन ने निर्णय लिया है कि 31 अगस्त से संविदा कर्मचारी अपना काम छोड़कर कार्य बहिष्कार करने के बाद विरोध प्रदर्शन करेंगे। संविदा कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता को ज्ञापन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जहीर खान, प्रांतीय महामंत्री सुनील गोस्वामी, उपाध्यक्ष असलम अली,जिला संयोजक मोहम्मद नदीम रेहान खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: अस्पताल में भर्ती युवती के साथ शोहदे ने की छेड़छाड़, हंगामा
