लखनऊ : तस्कर पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, दो नामजद समेत तीन केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में मादक पदार्थों और उनके तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के तहत राजधानी लखनऊ में सोमवार रात आलमबाग पुलिस टीम मवैया झुग्गी बस्ती में सालों से रहे स्मैक-गांजा तस्करों के गढ़ में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने एक महिला समेत …

अमृत विचार, लखनऊ। पुलिस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में मादक पदार्थों और उनके तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के तहत राजधानी लखनऊ में सोमवार रात आलमबाग पुलिस टीम मवैया झुग्गी बस्ती में सालों से रहे स्मैक-गांजा तस्करों के गढ़ में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस ने एक महिला समेत कुछ लोगों को दबोचा लिया।

यह देख बस्ती के लोगों ने पुलिस टीम को घेरकर उन पर पथराव शुरु कर दिया। पुलिस आनन फानन में एक महिला तस्कर को लेकर वहां से भागी और पथराव करने वाले दो नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने गांजा बेच रही अंजू और एक युवक को धर दबोचा।

पुलिस आशा के अड्डे पर पहुंची थी। वहां से पांच किलो गांजा बरामद किया। इस बीच युवक, पुलिस को धक्का देकर वहां से भाग निकला। यह देख आस पड़ोस के लोगों में से तस्कर गुलशन, रोहित और अन्य ने पुलिस टीम को घेर लिया। कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसे देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए।

आनन फानन में आरोपी अंजू और बरामद माल को लेकर गाड़ी में बैठी और थाने को सूचना दी। जिसके बाद कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम ने बस्ती में दबिश दी लेकिन पथराव और हंगामा करने वाले वहां से भाग चुके थे।

प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम का कोई भी सदस्य चोटिल नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित हैं।एडीसीपी मध्य के मुताबिक गुलशन और रोहित के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ : स्मैक तस्कर के साथ 15 हजार का इनामिया गिरफ्तार

संबंधित समाचार