उन्नाव: खेत में खुदाई के दौरान निकला कुछ ऐसा, देखने के लिये लगी ग्रामीणों की भीड़, लोग बोले- चमत्कार हो गया
उन्नाव। हसनगंज तहसील क्षेत्र के महमूदपुर गांव में पीली धातु की भगवान की मूर्तियां निकलने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूचना पर पहुंचे आसीवन थाना प्रभारी ने पुरातत्व विभाग से जांच होने तक मूर्तियों को खेत स्वामी के घर में रखवा दिया। महमूदपुर निवासी …
उन्नाव। हसनगंज तहसील क्षेत्र के महमूदपुर गांव में पीली धातु की भगवान की मूर्तियां निकलने से ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। सूचना पर पहुंचे आसीवन थाना प्रभारी ने पुरातत्व विभाग से जांच होने तक मूर्तियों को खेत स्वामी के घर में रखवा दिया। महमूदपुर निवासी अशोक कुमार कहना है कि उसे 15 दिन पहले मां सरस्वती ने स्वपन में खेत में दबे होने की जानकारी दी।

इसके बाद अपने बेटे रवि के साथ खेत की खोदाई शुरू की। मंगलवार सुबह 6 बजे खेत के एक कोने में खुदाई के दौरान गड्ढे से मिट्टी निकालते समय पीली धातु की मूर्तियां मिलीं। इनमें मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, कुबेर की मूर्तियों के अलावा रुद्राक्ष, चाभी, सिक्का, कछुआ, कौड़ी शामिल रहीं। जमीन से मूर्ति निकलने की चर्चा ग्रामीणों के अलावा सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गई। मूर्तियों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गए।
अशोक कुमार के बेटे रवि का कहना है कि उसके ऊपर सरस्वती जी की छाया है। मां के आदेश पर यहां बैठे हैं। इसके बाद उसने वहीं पर पूजा अर्चना शुरू कर दी। उधर, ग्रामीणों ने रवि को मानसिक बीमार बताया। मूर्तियों और भीड़ की सूचना पर आसीवन थाना प्रभारी अनुराग सिंह मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों और पुरातत्व विभाग को दी। पुरातत्व विभाग ने बुधवार को जांच के लिए पहुंचने की बात कही। थाना प्रभारी ने मूर्तियों को अशोक के घर रखवा दिया। एसओ ने बताया कि जांच के बाद ही मूर्तियों की असली नकली की पहचान होगी।
यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर: खेत की खुदाई में मिले सम्राट अशोक काल के पीली धातु के सिक्के
