औद्योगिक क्षेत्र के पास हो टाउनशिप का विकास, कार्मिकों को होगी सुविधा: सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने की हमारी नीतियों के अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। अकेले यूपीसीडा के माध्यम से बीते दो साल में सात देशों से 3200 करोड़ रुपये से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रदेश के औद्योगिक …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने की हमारी नीतियों के अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। अकेले यूपीसीडा के माध्यम से बीते दो साल में सात देशों से 3200 करोड़ रुपये से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास प्रधिकरणों और यूपीसीडा द्वारा औद्योगिक निवेश को बढ़ाए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के दौरान ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को आकर्षित करने की हमारी नीतियों के अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं।अकेले यूपीसीडा के माध्यम से बीते 2 वर्ष में सात देशों से 3200 करोड़ रुपये से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त हुआ है। इसमें यूनाइटेड किंगडम और यूएसए से करीब 1250-1250 करोड़ रुपये, इटली से 250 करोड़ रुपये, कनाडा से 125 करोड़ रुपये तथा फ्रांस से प्राप्त 300 करोड़ रुपये से अधिक का एफडीआई शामिल है। इनसे 9000 से अधिक का रोजगार सृजन भी हुआ है।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए 10 लाख करोड़ का लक्ष्य

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अनंत संभावनाओं वाला प्रदेश है। हर जिले में अवसर है। उन्होंने कहा कि फरवरी 2018 में पहले इन्वेस्टर समिट में उप्र. को 4 लाख 68 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए राज्य ने ₹10 लाख करोड़ का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य के लिए औद्योगिक विकास प्रधिकरणों को हर जरूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।

ई ऑक्शन से औद्योगिक भूखंडों का आवंटन

मुख्मंत्री ने कहा कि यूपीसीडा पहला प्राधिकरण है जहां ई ऑक्शन से औद्योगिक भूखंड आवंटित किए जाते हैं। तकनीक की मदद से हुए व्यवस्था के सरलीकरण का ही परिणाम है कि बीते 2 वर्ष में 587 औद्योगिक भूखंड आवंटित किए गए हैं। कोरोना के चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच बीते दो वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ कि दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल, तेलंगना, तमिलनाडु, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से प्रतिष्ठित इकाइयों यूपीसीडा के माध्यम से प्रदेश में 3700 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। केवल यूपीसीडा के अंतर्गत बीते 5 वर्ष में 2749 नई औद्योगिक इकाइयां क्रियाशील हो चुकी हैं जबकि 2400 से अधिक इकाइयां निर्माणाधीन हैं।

बीडा बढ़ाए अपना लैंड बैंक

मुख्यमंत्री ने कहा कि भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा स्थानीय शिल्प कला को औद्योगिक स्वरूप देने के लिए अच्छा प्रयास किया गया है। अक्टूबर में यहां इंटरनेशनल कालीन एक्सपो भी आयोजित होने जा रहा है। प्राधिकरण प्रयास करे कि वाराणसी की कालीन इकाइयां भी भदोही की ओर आकर्षित हों।

बीडा को अपना लैंड बैंक बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि यमुना इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी में अपैरल पार्क, टॉय पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, लॉजिस्टिक पार्क, डाटा सेंटर पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे क्लस्टर आधारित 7 इंडस्ट्रियल पार्कों का विकास किया जा रहा है। उप्र. पहला राज्य होगा, जहां टॉय पार्क स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए टॉय एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया जाए। अपैरल पार्क महिला स्वावलंबन में 80 फीसद से अधिक महिलाएं ही सेवायोजित होंगी।

फिल्म सिटी के विकास में लाएं तेजी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कला और मनोरंजन जगत के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंफोटेनमेंट सिटी ;फ़िल्म सिटी के विकास की कार्रवाई में तेजी की जरूरत है। इसके लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित स्टूडियो, प्रोडक्शन हाउसेज, विशेषज्ञों से परामर्श किया जाए। पीपीपी मॉडल के आधार पर विकसित होने जा रही यह इंफोटेनमेंट सिटी दुनिया भर के कला और मनोरंजन जगत को उत्तर प्रदेश का उपहार होगी।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: सीएम योगी ने पीड़ितों की समस्याओं को सुन कार्रवाई के दिए निर्देश

संबंधित समाचार