मुरादाबाद : पत्नी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर नेताजी ने हड़प ली पति की रकम, मुकदमा
मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर के ठगी का एक विचित्र मामला प्रकाश में आया है। एक संगठन के पदाधिकारी पर पत्नी को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद उसके पति से 60 हजार रुपये की ठगी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर कटघर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज …
मुरादाबाद, अमृत विचार। महानगर के ठगी का एक विचित्र मामला प्रकाश में आया है। एक संगठन के पदाधिकारी पर पत्नी को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद उसके पति से 60 हजार रुपये की ठगी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर कटघर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
मझोला थाना क्षेत्र में सूर्यनगर लाइनपार के रहने वाले ओमवरी पुत्र श्योराज सिंह के मुताबिक वह प्लम्बर है। नल ठीक करने का काम करता है। कुछ माह पहले उसकी मुलाकात रंजीत सिंह चौहान पुत्र सुरेश सिंह चौहान निवासी चन्दौरा थाना बिलारी से हुई। तब से दोनों के पारिवारिक संबंध बन गए। रंजीत घर आने जाने लगा। बातचीत में रंजीत ने खुद को हिन्दू समाज पार्टी का पश्चिम यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बताया।
इतना ही नहीं रंजीत ने ओमवीर की पत्नी को भी अपनी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा दी। दोनों के संबंध प्रगाण होने लगे। इस बीच रंजीत ने बताया कि वह अपनी कार बेचना चाहता है। तब ओमवीर ने गाडी खरीदने की इच्छा जताई। दोनों के बीच कार का सौदा 1,15,000 रुपये में तय हुआ। ओमवीर ने रंजीत को 60,000 अग्रिम राशि का भुगतान भी कर दिया। इस मौके पर ओमवीर की पत्नी निर्मल देवी व मोहल्ले का नेताराम भी मौजूद रहा। दूसरे दिन ओमवीर शेष 55,000 रुपये लेकर रंजीत के घर पहुंचा।
तब रंजीत ने कहा कि गाडी बिलारी के मिस्त्री के पास ठीक हो रही है। गाड़ी ठीक करा कर देने की बात रंजीत ने कही। तब रंजीत को साथ लेकर वह मिस्त्री के पास गया। वहां गाड़ी खड़ी थी। ओमवीर ने रंजीत से कहा कि मिस्त्री से बोल दो कि गाड़ी ठीक होने के उसके सुपुर्द कर देगा। इस पर रंजीत भड़क गया।
गालियां देते हुए आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। बार-बार तगादा के बाद भी न तो गाड़ी मिली और न ही आरोपी ने रकम वापस की। तहरीर के आधार पर मझोला पुलिस ने आरोपी नेताजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मझोला धनंजय सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी व ठगी का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: जीजा पर भारी पड़ा साली के पाले में खड़ा होना, साढू़ ने ई-रिक्शा में कार से मार दी टक्कर
