एक बार फिर चला सीएम का बुलडोजर, महिला ने मुंडवाया सिर कहा- हुई एकतरफा कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहार चला बुलडोजर। अवैध दुकान के खिलाफ यह बुलडोजर चलाया गया हैं। आपको बतादें लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर नगर निगम का बुलडोजर चला है। निगम ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर की दुकानों को तोड़ा है। निगम ने अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को कई …

लखनऊ। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहार चला बुलडोजर। अवैध दुकान के खिलाफ यह बुलडोजर चलाया गया हैं। आपको बतादें लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर नगर निगम का बुलडोजर चला है। निगम ने समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर की दुकानों को तोड़ा है। निगम ने अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को कई नोटिस दिए थे।

बतादें कि समाजवादी कार्यालय से ठीक पहले विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित आयुषी इंटरप्राइजेज नाम की दुकान पर बुलडोजर चला है। नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर इस दुकान को तोड़ दिया है।

जिस महिला की दुकान तोड़ी गई है उसका आरोप है कि नगर निगम ने एकतरफा कार्रवाई की है वह पार्टियों के झंडे बैनर व पोस्टर बेचने का काम करती थी। बुलडोजर चलाने को लेकर महिला का आरोप तो यहां तक है कि किसी के इशारे पर उनकी दुकान तोड़ी गई है।

महिला ने कहा है कि जब तक विक्रमादित्य मार्ग पर मौजूद अन्य अतिक्रमण पर बुलडोजर नहीं चलता है और दुकानें तथा और जगह नहीं तोड़ी जाती हैं तब तक वह बाल अपने सिर पर नहीं आने देंगी।

यूपी में इन दिनों सरकारी और फुटपाथ की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध कब्जा किए गए जगहों पर बुलडोजर चलवा कर उसे कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। इसी के तहत आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर बुलडोजर चलाया गया।

दरअसल लखनऊ नगर निगम ने समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगाई गई दुकानों के मालिकों को नोटिस दिए गए। उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें शिफ्ट नहीं कीं, जिसके बाद नगर निगम ने ये कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।

यह भी पढ़ें-बहराइच : खलिहान और कब्रिस्तान की जमीन पर बने मकानों पर चला बुलडोजर

संबंधित समाचार