पीलीभीत: बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख के बेटे ने हथियाए बीडीसी सदस्यों के प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। सत्ता की धमक दिखाते हुए एमएलसी चुनाव में लिए गए बीडीसी सदस्यों के प्रमाण पत्र बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख के बेटे/प्रतिनिधि भाजपा नेता कमलेश गंगवार ने हड़प लिए। चुनाव निपटने के बाद प्रमाण पत्र वापस देने की बात तो कही लेकिन उन्हें लंबे समय बाद भी अब तक नहीं लौटाया है। बीडीसी सदस्यों …

पीलीभीत, अमृत विचार। सत्ता की धमक दिखाते हुए एमएलसी चुनाव में लिए गए बीडीसी सदस्यों के प्रमाण पत्र बरखेड़ा ब्लॉक प्रमुख के बेटे/प्रतिनिधि भाजपा नेता कमलेश गंगवार ने हड़प लिए। चुनाव निपटने के बाद प्रमाण पत्र वापस देने की बात तो कही लेकिन उन्हें लंबे समय बाद भी अब तक नहीं लौटाया है। बीडीसी सदस्यों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

कुर्सी पर काबिज होने और अपनों को हराने के लिए हर जतन कराने के आरोप सत्ताधारियों पर लगते रहे हैं। इसे लेकर तमाम खेल भी जगजाहिर है। विधानसभा चुनाव के बाद हुए एमएलसी चुनाव में भी भाजपा ने परचम लहराया था। इसे लेकर अब एक नया मामला उजागर हुआ है। बरखेड़ा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार के खिलाफ शिकायत लेकर तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी से मिलकर एक शिकायत की। एक दर्जन से अधिक बीडीसी सदस्यों की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि वह अधिकांश बीडीसी सदस्य बरखेड़ा ब्लॉक क्षेत्र के हैं।

एमएलसी चुनाव में लगभग 75 सदस्यों के प्रमाण पत्र कमलेश गंगवार ने अपने पास जमा कर लिए थे। यह कहा था कि चुनाव के बाद सभी के प्रमाण पत्र वापस कर दिए जाएंगे। चुनाव बीत चुका है। लंबा समय बीतने के बाद भी अभी तक किसी भी बीडीसी सदस्य के प्रमाण पत्र वापस ही नहीं किए गए। कई बार प्रमाण पत्र वापस मांगे गए मगर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टालमटोल करते रहे। एक बार तो वादा कर दिया, जोकि झूठा साबित हुआ। अब सभी को विश्वास हो गया है कि जब वह कमलेश सत्ता में है, उनके प्रमाण पत्र वापस ही नहीं मिल पाएंगे। सभी ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए प्रमाण पत्र की दूसरी प्रमाणित प्रति मुहैया कराने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: यूनानी डॉक्टर और ईसीजी टेक्नीशियन पर एफआईआर, मची खलबली

 

संबंधित समाचार