अयोध्या : कैश बैक का झांसा देकर खातों से उड़ाये 87 हजार रूपये
अमृत विचार अयोध्या। थाना इनायतनगर क्षेत्र निवासी एक किताब विक्रेता को फोन पे पर 5 हजार कैश बैक का झांसा देकर साइबर ठगों ने उसके दो बैंक खातों से 87 हजार 286 रूपये पार कर दिया। पीड़ित ने प्रकरण की लिखित शिकायत एसएसपी को दी है। खिहारन बारुन चौराहे पर गुप्ता बुक डिपो के नाम …
अमृत विचार अयोध्या। थाना इनायतनगर क्षेत्र निवासी एक किताब विक्रेता को फोन पे पर 5 हजार कैश बैक का झांसा देकर साइबर ठगों ने उसके दो बैंक खातों से 87 हजार 286 रूपये पार कर दिया। पीड़ित ने प्रकरण की लिखित शिकायत एसएसपी को दी है।
खिहारन बारुन चौराहे पर गुप्ता बुक डिपो के नाम से स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले रामकुमार पुत्र परशुराम ने बताया कि उसके पास शाम पांच बजे मोबाइल संख्या 6289685080 से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि तुम्हारे फोन पर फोन पे कंपनी की ओर से 5000 रूपये का कैशबैक आया है। उन्होने साफ-साफ मना कर दिया कि उनको कैशबैक नहीं चाहिए। तुम फ्रॉड कर सकते हो। इसके बाद फोन करने वाले ने कहा कि मैं आपसे ओटीपी नहीं मांग रहा। बस कंपनी की ओर से आपको कैशबैक ऑफर के लिए फोन किया है।
इसके बाद फोन करने वाले ने उनके मोबाइल में एनीडेस्क रिमोट डेस्कटॉप एप को डाउनलोड करवाया। बातचीत चल ही रही थी कि मोबाईल पर गुप्ता बुक डिपो फर्म के बैंक आफ बड़ौदा के दो खातों से कुल 87 हजार 286 रूपये निकल लिए जाने का मैसेज आ गया। पीड़ित का कहना है कि साइबर ठग ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए उसके दो खातों से रूपये पार कर दिया। ठग की ओर से फोनपर धमकी दी जा रही है कि अगर अपना पैसा वापस लेना है तो अपने बैंक की डिटेल मेरे पास भेजो। जिससे हम पता कर सकें कि तुम्हारा कितना पैसा कटा है, तभी रकम वापस भेजेंगे।
पीडि़त दुकानदार ने बताया कि वह शिकायत लेकर मुख्यालय स्थिति साइबर थाने पहुंचा तो वहां बताया गया कि साइबर सेल में सिर्फ पांच लाख रूपए से ऊपर के मामलों को ही देखा जाता है। इसके बाद उसने एसएसपी कार्यालय पहुंच फरियाद दर्ज कराई। वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत करेगा।
यह भी पढ़ें:- बरेली: साइबर ठगी का नया पैतरा, जूस जैकिंग फ्रॉड से उड़ा रहे रुपये
