बरेली: बिजली चोरी को लेकर बिजली विभाग सख्त, शाहदाना में 13 चोरों को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिजली चोरों के खिलाफ अधिकारियों के निर्देश पर शाहदाना बिजली घर के कांकर टोला, रबड़ी टोला एवं अन्य मोहल्लों में विद्युत चोरों की धर पकड़ का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत तड़के विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी शाहदाना गौरव शर्मा, अवर अभियंता नीरज, बिजली विजिलेंस टीम प्रभारी जय शंकर द्विवेदी, …

बरेली, अमृत विचार। बिजली चोरों के खिलाफ अधिकारियों के निर्देश पर शाहदाना बिजली घर के कांकर टोला, रबड़ी टोला एवं अन्य मोहल्लों में विद्युत चोरों की धर पकड़ का अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत तड़के विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी शाहदाना गौरव शर्मा, अवर अभियंता नीरज, बिजली विजिलेंस टीम प्रभारी जय शंकर द्विवेदी, टीजी 2 अरविंद एवं विद्युत टीम के साथ रेड की।

अवर अभियंता नीरज ने बताया कि इस दौरान विद्युत चोरी करते हुए 13 बिजली चोरी के आरोपी पकड़े गए, जिनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कई बार चेतावनी देने के बाद भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे थे। पकड़े गए बिजली चोरों के नाम इम्तियाज अहमद पुत्र खलील अहमद, शेखवात शाह पुत्र अहादत शाह, मोहम्मद शकील पुत्र मोहम्मद रफीक, सईद रजा सिबतैनी उर्फ शानू पुत्र अब्दुल हनीफ,

शाकिर मियां , सलमा पुत्री साबिर हुसैन, परवीन पत्नी मोहम्मद यासीन, मोहम्मद नसीम पुत्र नईम अली, शाहिद पुत्र मोहम्मद अशफाक खान, आमिर खां पुत्र एजाज अहमद, मोहम्मद अकील अहमद पुत्र मोहम्मद मिया, इदरीश, लियाकत हुसैन पुत्र अली हुसैन, मोहम्मद परवेज पुत्र रफीक अहमद है।

उपखंड अधिकारी गौरव शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी पर नियंत्रण करने के लिए काली बाड़ी, कांकर टोला, सूफी टोला, नवादा शेखान, सेमल खेड़ा, कटरा चांद खा, मटकी चौकी, आजाद और स्टेडियम फीडर क्षेत्रों की रेकी की जा रही है जहां जल्द चोरी रोकने के अभियान बिजली विभाग द्वारा प्रशासन तथा पुलिस के साथ चलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: डल्लो किन्नर के गुट पर रेखा किन्नर ने किया हमला, जिला अधिकारी से की शिकायत

संबंधित समाचार