इसी वर्ष प्रारंभ हो जाएगा बुढ़वल चीनी मिल का पुनर्निर्माण: मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बुधवार को यहां कहा के बहुप्रतीक्षित बुढ़वल चीनी मिल का पुनर्निर्माण इसी वर्ष प्रारंभ हो जाएगा। गन्ना किसानों का भुगतान 10 दिन के अंदर करने पर राज्य सरकार विचार कर रही है। अभी फिलहाल 14 दिन के अंदर भुगतान करने की व्यवस्था है। …

बाराबंकी, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बुधवार को यहां कहा के बहुप्रतीक्षित बुढ़वल चीनी मिल का पुनर्निर्माण इसी वर्ष प्रारंभ हो जाएगा। गन्ना किसानों का भुगतान 10 दिन के अंदर करने पर राज्य सरकार विचार कर रही है। अभी फिलहाल 14 दिन के अंदर भुगतान करने की व्यवस्था है।

गन्ना मंत्री अपने एक दिवसीय दौरे पर यहां आए हुए थे। सर्किट हाउस में उन्होंने पार्टी शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर लोगों का हालचाल जाना। पत्रकारों से वार्ता के दौरान गन्ना मंत्री ने साल भर के अंदर रामनगर में बंद पड़ी चीनी मिल को चलाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो नई चीनी मिलों का निर्माण इसी वर्ष शुरू हो जाएगा। जिसमें मथुरा की जाता चीनी मिल और बाराबंकी जिले की बुढ़वल चीनी मिल शामिल है। सरकार की प्राथमिकता है कि सभी चीनी मिलें 15 अक्टूबर से पहले शुरू हो जाए। जिससे प्रत्येक दशा में 30 मई तक गन्ने की पेराई का काम पूरा कर लिया जाए। वर्तमान सरकार में गन्ना किसानों की हालत काफी सुधरी है। हमने पिछले वर्ष 98 फ़ीसदी किसानों का भुगतान किया और वर्तमान में वर्ष तक 86% किसानों को भुगतान किया जा चुका है।

इस बार पूरे देश में गन्ने की सबसे अच्छी स्थिति महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में बताई जा रही है। पिछले 5 सालों में किसानों के खाते में गेहूं खरीद का 40 हजार करोड रुपया भेजा गया है। जो कि योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। 60 हजार करोड़ रुपए धान खरीद का किसानों के खाते में भेजा जा चुका है। 1लाख 80 हजार करोड रुपया किसानों के खाते में गन्ने का भुगतान के रूप में भेजा जा चुका है। सरकार ने धान और गेहूं की फसल का दुगुना पैसा गन्ना किसानों के खाते में उनके भुगतान के रूप में भेज दिया है।

यह भी पढ़ें –बरेली: बिजली चोरी को लेकर बिजली विभाग सख्त, शाहदाना में 13 चोरों को पकड़ा

संबंधित समाचार