अयोध्या : वन कर्मियों पर विवादित भूमि से हरा पेड़ कटवाने का आरोप
अमृत विचार, मिल्कीपुर /अयोध्या। कुमारगंज वन क्षेत्र अंतर्गत रनापुर पूरे झगरू गांव में सह खातेदारी की भूमि को लेकर न्यायालय में वाद लंबित होने के बावजूद विवादित भूमि में स्थित जामुन के हरे पेड़ को वन कर्मियों की मिलीभगत से काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर अधिवक्ता ने एसडीएम …
अमृत विचार, मिल्कीपुर /अयोध्या। कुमारगंज वन क्षेत्र अंतर्गत रनापुर पूरे झगरू गांव में सह खातेदारी की भूमि को लेकर न्यायालय में वाद लंबित होने के बावजूद विवादित भूमि में स्थित जामुन के हरे पेड़ को वन कर्मियों की मिलीभगत से काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है।
इस मामले को लेकर अधिवक्ता ने एसडीएम मिल्कीपुर को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए प्रकरण की जानकारी डीएफओ व कुमारगंज रेंजर को दी है। पीड़ित अधिवक्ता द्वारा की गई शिकायतों के बावजूद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। हालांकि अधिवक्ता ने काटी गई लकड़ी को ले जाने से ठेकेदार को मना कर दिया है।
रनापुर गांव निवासी अधिवक्ता जंग बहादुर यादव ने एसडीएम मिल्कीपुर को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गांव स्थित एक भूमि को लेकर एसडीएम न्यायालय में बाद लंबित है। भूमि विवादित होने के बावजूद भी उस में स्थित हरे भरे जामुन के एक विशालकाय पेड़ को गांव के ही कुछ लोगों ने वन विभाग की मिलीभगत से काटकर गिरा दिया है।
पीड़ित अधिवक्ता ने मामले की शिकायत प्रभागीय वन अधिकारी सीतांशु पांडे सहित वन क्षेत्राधिकारी कुमारगंज प्रमोद श्रीवास्तव से भी की है, हालांकि उन्होंने मीटिंग का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता की पूरी बात भी नहीं सुनी है।
यह भी पढ़ें:- बरेली: कैंटोन्मेंट बोर्ड की जमीन पर लगे पेड़ों का हो रहा अवैध कटान अधिकारी बेखबर
