बहराइच: दो वर्ष से प्राथमिक विद्यालय में रह रहे ग्रामीणों को मिली पट्टे की जमीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिछिया/ बहराइच, अमृत विचार । ग्राम चहलवा व बरखड़िया के कई ग्रामीण नदी में जमीन कटने से प्राथमिक विद्यालय में रह रहे थे। इसके लिए सभी ने दो माह पूर्व प्रदर्शन भी किया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को विद्यालय में रह रहे लोगों को पट्टे की जमीन दी गई। इससे ग्रामीण काफी खुश …

बिछिया/ बहराइच, अमृत विचार । ग्राम चहलवा व बरखड़िया के कई ग्रामीण नदी में जमीन कटने से प्राथमिक विद्यालय में रह रहे थे। इसके लिए सभी ने दो माह पूर्व प्रदर्शन भी किया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को विद्यालय में रह रहे लोगों को पट्टे की जमीन दी गई। इससे ग्रामीण काफी खुश दिखे। अब सभी आवास का भी लाभ पाएंगे।

मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चहलवा और बड़खडिया गांव के 25 परिवार के लोगों का मकान दो वर्ष पूर्व नदी की कटान में समाहित हो गया था। तब से ग्रामीण प्राथमिक विद्यालय बडखड़िया व चहलवा में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। सभी प्रशासन से लगातार आवासीय पट्टा के लिए मांग कर रहे थे। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। महीने पहले उपजिलाधिकारी मिहीपुरवा द्वारा लेखपाल रवि वर्मा की पोस्टिंग ग्राम चहलवा व बडखड़िया में की गई। साथ ही सभी कटान पीड़ितों को जमीन देने के निर्देश दिए।

लेखपाल रवि वर्मा द्वारा घाघरा नदी कटान से बेघर हुए लोगों को आवास आवंटन हेतु भूमि उपलब्ध करायी। भूमि पाकर बेघर लोगों के चेहरे खिल उठे। लेखपाल ने बताया कि जिन लोगों को पट्टे की जमीन मिली है। उन सभी के नाम ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी द्वारा सूची में भेजा जाएगा। इसके बाद सभी को आवास दिया जायेगा। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : करोड़ों की ठगी गैंग का सरगना गिरफ्तार

संबंधित समाचार