बरेली: करमपुर चौधरी के 45 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। पुलिस कर्मियों से मारपीट करने और चौकी पर हंगामा करने वाले करमपुर चौधरी गांव के 45 लोगों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। इस बवाल में एएसपी अभिषेक वर्मा चोटिल हो गए थे। इज्जतनगर के करमपुर चौधरी गांव में 6 अप्रैल की दोपहर को …

बरेली,अमृत विचार। पुलिस कर्मियों से मारपीट करने और चौकी पर हंगामा करने वाले करमपुर चौधरी गांव के 45 लोगों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। इस बवाल में एएसपी अभिषेक वर्मा चोटिल हो गए थे।

इज्जतनगर के करमपुर चौधरी गांव में 6 अप्रैल की दोपहर को सिपाही लाकडाउन का पालन कराने के लिए गश्त कर रहे थे। इस बीच गांव के प्रधान तसब्बर के घर के पास खेत से लौट रहे कश्मीर खान को सिपाहियों ने रोका। कहासुनी होने के बाद दोनों सिपाहियों ने उसे पीट दिया था। मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई। जिसके बाद कुछ लोगों ने इन सिपाहियों को पीट दिया। इससे पहले कि पुलिस गांव में जाकर पूछताछ करती ग्राम प्रधान तसब्बुर खान के नेतृत्व में करीब 200 लोग चौकी पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। यहां भीड़ ने पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की।

सूचना पर सीओ तृतीय आईपीएस अभिषेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश करने लगे। लेकिन चौकी पर मौजूद भीड़ शांत नहीं हुई। भीड़ में कई लोग चौकी फूंकने की बात कहने लगे। तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया। चार महिलाओं समेत 45 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने 45 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है।

“करमपुर चौधरी गांव में बवाल के मामले में पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में दाखिल कर दी है। अभी कुछ लोग रह गए हैं। पहचान होने पर और लोगों के नाम भी इसमें खोले जाएंगे।” -केके वर्मा, इंस्पेक्टर इज्जतनगर

संबंधित समाचार