नाव हादसा: चार बच्चों के शव बरामद, एक अभी भी लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर, अमृत विचार। रेवती के अठहठा गांव में बाढ़ के पानी में नाव पलटने से डूबे पांच बच्चों में से चार के शव बरामद हो गए। बताते चलें कि बुधवार की दोपहर हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। पांच बच्चे लापता हो गए थे। शव मिलने के साथ ही मरने वालों …

गाजीपुर, अमृत विचार। रेवती के अठहठा गांव में बाढ़ के पानी में नाव पलटने से डूबे पांच बच्चों में से चार के शव बरामद हो गए। बताते चलें कि बुधवार की दोपहर हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। पांच बच्चे लापता हो गए थे। शव मिलने के साथ ही मरने वालों की संख्या छह हो गई है। अब भी एक बच्चा लापता है।

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के अठहवा में बुधवार की दोपहर 25 लोगों को लेकर आ रही नाव गंगा की बाढ़ में पलट गई थी। हादसे के बाद कई लोगों ने तैरकर जान बचाई तो कुछ लोगों को आसपास के नाविकों और मल्लाहों ने बचाया। इनमें चार को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो लोगों की मौत हो गई थी। पांच बच्चे लापता हो गए थे।

गुरुवार की सुबह से ही 34वीं वाहिनी पीएसी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से डूबे बच्चों की तलाश शुरू की गई थी। इसमें चार का शव बरामद हो गया। एक की तलाश की जा रही है। मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें –बहराइच: नदी की धारा में समाए तीन मकान, किनारे पर बिलखते रहे लोग

संबंधित समाचार