अयोध्या: विधायक रामचंद्र यादव ने किया पोषण माह का शुभारंभ, कही यह बात
रुदौली/अयोध्या। जिले के रुदौली विधानसभा के ग्रामसभा जलीलपुर के सेलहूमऊ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर विधायक रामचंद्र यादव ने पोषण माह का शुभारंभ किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार का भी वितरण किया। सीडीपीओ सिद्धि पाण्डेय ने स्थानीय लोगों को पौष्टिक माह को लेकर जागरूक किया और कहा कि घर के लोग गर्भवती …
रुदौली/अयोध्या। जिले के रुदौली विधानसभा के ग्रामसभा जलीलपुर के सेलहूमऊ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर विधायक रामचंद्र यादव ने पोषण माह का शुभारंभ किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार का भी वितरण किया। सीडीपीओ सिद्धि पाण्डेय ने स्थानीय लोगों को पौष्टिक माह को लेकर जागरूक किया और कहा कि घर के लोग गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार का सेवन कराएं।
सीडीपीओ ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत 2018 में हुई थी। उन्होंने बताया कि पोषण माह 1 सितंबर 30 सितंबर तक चलता है, जिसमें गर्भवती महिलाओं व बच्चों को पौष्टिक आहार दिए जाने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। इस अवसर पर नीलम वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कृष्णा देवी, युवा नेता आदर्श चंद्र यादव, रमेश दूबे, विनोद, शारदा प्रसाद, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगा अटल आवासीय विद्यालय: रामचंद्र यादव
