मूसेवाला हत्याकांड: दो संदिग्धों को अजरबैजान और केन्या में लिया गया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक संदिग्ध को अजरबैजान में और एक अन्य को केन्या में हिरासत में लिया गया है तथा भारत इन दोनों देशों के अधिकारियों के सम्पर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को यह जनकारी …

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक संदिग्ध को अजरबैजान में और एक अन्य को केन्या में हिरासत में लिया गया है तथा भारत इन दोनों देशों के अधिकारियों के सम्पर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को यह जनकारी दी। उन्होंने इस विषय पर सवालों के जवाब में कहा कि अभी उनके पास केवल इतनी जानकारी है।

भविष्य में और जानकारी प्राप्त होने पर उसे मीडिया के साथ साझा किया जाएगा। ज्ञात हो कि मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 25 अगस्त को ही पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में 1850 पन्नों का आरोपपत्र दायर किया था। इस आरोपपत्र में कुल 36 आरोपियों में से 24 के नाम दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें – मप्र: दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत

संबंधित समाचार