सीसी सड़को के निर्माण से जनता को होगी सहूलियत: महापौर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। महानगर में विकास के नए स्वरूप को नगर निगम ने पहचान दी है। विभिन्न गलियों में मजबूत सीसी सड़को का निर्माण शहर की जनता को बेहतर सुविधा प्रदान करेगी। उक्त बाते महापौर सीताराम जायसवाल महुईसुधरपुर वार्ड 65 के अन्तर्गत हनुमान मन्दिर से जवाहर कसौधन के मकान होते हुए पटेल चौक तक सीसी …

गोरखपुर, अमृत विचार। महानगर में विकास के नए स्वरूप को नगर निगम ने पहचान दी है। विभिन्न गलियों में मजबूत सीसी सड़को का निर्माण शहर की जनता को बेहतर सुविधा प्रदान करेगी। उक्त बाते महापौर सीताराम जायसवाल महुईसुधरपुर वार्ड 65 के अन्तर्गत हनुमान मन्दिर से जवाहर कसौधन के मकान होते हुए पटेल चौक तक सीसी सड़क के लोकार्पण के दौरान कही।

महापौर ने कहा रूपया 8.85 लाख की लागत से निर्मित उक्त सड़क से क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी। नगर निगम बोर्ड फण्ड के द्वारा जनता के सहयोग से 170 सड़को का निर्माण कार्य चल रहा है। बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशा के अनुरूप नगर निगम आम जनता की मूलभूत सुविधाओं को सुगमता से उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा है।

नगर निगम के उप सभापति ऋषिमोहन वर्मा ने कहा कि मनोनीत पार्षद मदन लाल अग्रहरि एवं निर्वाचित पार्षद चन्द्रप्रकाश सिंह ‘‘गोली सिंह‘‘ क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहते हैं तथा जनहित के मुद्दो पर नगर निगम के सदन में प्रस्तावों को प्रमुखता से रखते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मनोनीत पार्षद एवं व्यापारी नेता मदन लाल अग्रहरि ने कहा कि महानगर के चतुर्दिक विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा जाएगा। जनता जो भी प्रस्ताव देगी उसे नियमानुसार मंजूरी दिलाकर विकास कार्य कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन भगवान दास ने किया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद चन्द्रप्रकाश सिंह ‘‘गोली सिंह‘‘, भगवान दास, सतीश्वर कसौधन, कौशल किशोर मल्ल, अजय श्रीवास्तव, विभूति गुप्ता, रमेश गुप्ता, धमेन्द्र सिंह पार्षद प्रतिनिधि, जवाहर कसौधन, दयानन्द गुप्ता, रामदयाल गुप्ता आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें –उत्तराखंड: पर्यावरण और वनस्पति संरक्षण के क्षेत्र में रेंजर मदन सिंह बिष्ट समेत छह हस्तियों को मिला गिरिगंगा सम्मान-2022

संबंधित समाचार