नगरोटा में सेना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू कश्मीर में जम्मू के नगरोटा में सेना का एक जवान संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। जम्मू पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जवान को कुछ दिन पहले वॉलीबॉल खेलने के दौरान चोट लग गयी थी। पुलिस ने कहा, “सेना के जवान की पहचान अनिल कुमार के रूप में …

जम्मू। जम्मू कश्मीर में जम्मू के नगरोटा में सेना का एक जवान संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। जम्मू पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जवान को कुछ दिन पहले वॉलीबॉल खेलने के दौरान चोट लग गयी थी। पुलिस ने कहा, “सेना के जवान की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। जवान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बुधपुर गांव के रहने वाले थे। नगरोटा सैन्य छावनी में जवान संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।

और मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।” पुलिस ने कहा कि “सेना के अधिकारियों ने उन्हें सूचित किया कि वह जवान कुछ दिन पहले वॉलीबॉल खेलते समय घायल हो गया था, जिसके बाद उसे सैन्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे नरगोटा सैन्य अस्पताल में भर्ती किया गया और बाद में विशेष इलाज के लिए उसे उधमपुर के कमांड अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। बुधवार देर रात इलाज के दौरान जवान ने अंतिम सांस ली।” पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच चल रही है।

ये भी पढ़ें – मप्र: दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदी महिला, तीनों की मौत

संबंधित समाचार