कन्नौज: प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से प्रयोग हो रही प्लास्टिक, आरंभ योजना में पकड़ी पॉलीथिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। प्रदेश सरकार की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित है लेकिन इसके बाद भी इसका प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसको रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘आरंभ’ (अवेयरनेस, रिफ्यूज, आल्टरनेटिव ऑफ प्लास्टिक, मास कैंपेन, बी रिस्पॉन्सिबल हैमर टु बैन एसयीपी) योजना की शुरुआत की है। इस क्रम में …

कन्नौज। प्रदेश सरकार की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित है लेकिन इसके बाद भी इसका प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। इसको रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने ‘आरंभ’ (अवेयरनेस, रिफ्यूज, आल्टरनेटिव ऑफ प्लास्टिक, मास कैंपेन, बी रिस्पॉन्सिबल हैमर टु बैन एसयीपी) योजना की शुरुआत की है। इस क्रम में गुरुवार को नगर पालिका परिषद की टीम ने छापेमारी करते हुए आधा किलो पॉलीथिन जब्त करने के साथ संबंधित पर दो हजार का जुर्माना भी लगाया है।

यह जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के राज्य मिशन निदेशक की तरफ से 24 अगस्त को जारी पत्र में कहा गया है कि एक जुलाई 22 से सिंगल यूज प्लास्टिक (100 माइक्रोन से कम) का प्रयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए योजना शुरू की गई है। इसके तहत 25 अगस्त से शुरू हुआ अभियान 25 सितंबर तक चलाया जा रहा है।

‘आरंभ’ के अंतर्गत निकाय के अधिकारियों व प्रवर्तन दल द्वारा क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए इस प्रतिबंध को लागू करवाया जाना है। बताया कि योजना के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले निकायों को एकल उपयोग की प्लास्टिक की जब्ती के आधार पर राज्यस्तर पर विश्लेषण के बाद पुरस्कृत भी किया जाएगा। जानकारी दी कि शहर में जिला समन्वयक आतिफ सिद्दीकी व टैक्स कलेक्टर मोबिन खान ने पालिकी की टीम ने मिलकर गुरुवार को छापेमारी की। इस दौरान करीब आधा किलो प्लास्टिक बरामद कर 2000 रुपये का जुर्माना भी किया। छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी।

कपड़े का थैला लेकर निकलें
ईओ नीलम चौधरी ने कहा कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध प्रभावी रूप से लागू करने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी बाजार जाएं तो कपड़े का थैला लेकर जाएं। इससे ही प्लास्टिक का उपयोग रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पड़ताल में खुली प्रशासन के जागरूकता अभियान की पोल, बाजारों में पॉलीथिन में बिक रहा सामान

संबंधित समाचार