कन्नौज: तिर्वा एसडीएम के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन देकर बताया दर्द

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। हफ्ते भर से अधिक समय से तिर्वा के वकील एसडीएम गरिमा सिंह पर विभिन्न आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर हड़ताल, प्रदर्शन के बाद कलमबंद हड़ताल भी की। सुनवाई नहीं हुई तो जिले भर के वकील उनके समर्थन में आ गए और गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते …

कन्नौज। हफ्ते भर से अधिक समय से तिर्वा के वकील एसडीएम गरिमा सिंह पर विभिन्न आरोप लगाते हुए उनको हटाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर हड़ताल, प्रदर्शन के बाद कलमबंद हड़ताल भी की। सुनवाई नहीं हुई तो जिले भर के वकील उनके समर्थन में आ गए और गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए अपना दर्द बताया। उधर गरिमा सिंह छुट्टी पर चलीं गईं जबकि उनके स्थान पर देवेश गुप्ता को प्रभार दिया गया है।

गुरुवार की सुबह कलक्ट्रेट परिसर में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पहुंचकर तिर्वा एसडीएम को हटाए जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम व एडीएम के खिलाफ नारेबाजी भी की । इसके बाद जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि तिर्वा एसडीएम गरिमा सिंह के द्वारा अधिवक्ताओं के प्रति किए जा रहे दुर्व्यवहार से अधिवक्ता समाज क्षुब्ध है।

बताया कि तिर्वा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार सिंह वादकारी के साथ एसडीएम के कार्यालय में गए तो उन्होंने अपमानजनक व्यवहार करते हुए उनको सुरक्षा गार्ड से बाहर निकाल कर फिंकवा देने की धमकी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा प्रकरण की सूचना संगठन को दी गई। 22 अगस्त को संगठन द्वारा पूरे प्रकरण की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। इस पर उन्होंने समस्या से निराकरण की बात कही किंतु 31 अगस्त तक सुनवाई नहीं हुई।

इस मामले में अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार बातचीत की गई तो उन्होंने तहसील में सैकड़ों की संख्या में पीएसी एवं पुलिस बल तैनात कर अधिवक्ताओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया। उन्होंने छह सूत्री ज्ञापन में जिलाधिकारी से एसडीएम को हटाने की मांग दोहराई। उधर, अपर जिलाधिकारी ने बताया कि गरिमा सिंह छुट्टी पर गईं हैं। उनके स्थान पर देवेश गुप्ता को प्रभार दिया गया है।

प्रदर्शन के दौरान बार एसोसिएशन तिर्वा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, महामंत्री अशोक राजपूत, एसोसिएशन जनपद कन्नौज जिला लायर एसोसिएशन कन्नौज जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे, कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय यादव, शकील अहमद, शिव कांत सैनी,संजय शुक्ला,अवनीश कुमार यादव,हिमांशु तोमर,अंकित श्रीवास्तव,अनूप अग्निहोत्री,अमित राजपूत समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: AITUC का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से विश्व शांति के लिए ठोस पहल करने की मांग

संबंधित समाचार