PAK vs HK, Asia Cup 2022 : ‘भारत से भिड़ने के लिए हर हाल में जीत जरूरी’, इंजमाम उल हक की पाकिस्तानी टीम को वॉर्निंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेला जाएगा। जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह सुपर-चार में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर एशिया कप में थम जाएगा। साथ ही यह मैच जीतने वाली टीम को सुपर-चार में टीम इंडिया से भिड़ना होगा। यदि …

नई दिल्ली। एशिया कप 2022 में लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के बीच खेला जाएगा। जो भी टीम जीत दर्ज करेगी, वह सुपर-चार में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर एशिया कप में थम जाएगा। साथ ही यह मैच जीतने वाली टीम को सुपर-चार में टीम इंडिया से भिड़ना होगा। यदि पाकिस्तान सुपर-4 के लिए क्वालिफाई करती है, तो दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच चार सितंबर को होगा।

 

‘हॉन्ग कॉन्ग को हल्के में न ले पाक टीम’
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक ने अपनी टीम को वॉर्निंग दी है और कहा है कि हॉन्ग कॉन्ग को बिल्कुल भी हल्के में ना ले और पूरी तैयारी के साथ ही मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान टीम यदि हॉन्ग कॉन्ग को हल्के में लेती है, तो यह उसे भारी पड़ सकता है।

पाकिस्तान को पहले मैच में मिली थी हार
टीम इंडिया ने पाकिस्तान और हांगकांग दोनों ही टीमों को हरा चुकी है। 28 अगस्त को भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया था। वहीं, बुधवार को भारत ने हांगकांग को 40 रनों से मात दी थी। पाकिस्तान और हांगकांग के बीच ये मैच शारजाह में होगा। शाम 7.30 बजे ये मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरा मैच भी हो सकता है
बता दें कि इस बार एशिया कप में छह टीमें भाग ले रही हैं। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत और पाकिस्तान के साथ हॉन्ग कॉन्ग ग्रुप-ए में हैं। जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ग्रुप-बी में हैं। ग्रुप-बी से अफगानिस्तान और श्रीलंका ने सुपर-चार के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्रुप-ए से भारत की जगह पक्की है।

ये भी पढ़ें : SL vs BAN : बांग्लादेश को एशिया कप से बाहर कर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने किया नागिन डांस, देखें वीडियो

 

संबंधित समाचार