बहराइच: विद्यालय में नहीं बन रहा एमडीएम, डीएम कार्यालय के सामने छात्रों का प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रिसिया विकास खंड के प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के छात्र शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि विद्यालय में मिड डे मिल में दाल में अधिक मात्रा में पानी मिला दी जाती है। इतना ही नहीं महीनों से खाना भी नहीं मिला है। सभी …

बहराइच। रिसिया विकास खंड के प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के छात्र शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि विद्यालय में मिड डे मिल में दाल में अधिक मात्रा में पानी मिला दी जाती है। इतना ही नहीं महीनों से खाना भी नहीं मिला है। सभी ने डीएम से जांच कर कार्यवाई की मांग की है।

रिसिया विकास खंड के ग्राम सामोखन के छात्र और अभिभावक शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। सभी ने विद्यालय के शिक्षक और कोटेदार पर खाना न बनवाने आरोप लगाया। सभी का कहना है कि जिस दिन खाना बनता है, उस दिन दाल में पानी की मात्रा अधिक रहती है। सभी ने विद्यालय के शिक्षक पर पढ़ाई न करने का अभी आरोप लगाया।

छात्रों ने कहा कि ग्राम प्रधान और खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई, जब कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब सभी मजबूरी में डीएम कार्यालय के सामने धरना देने आए हैं। डीएम ने मामले की के निर्देश दिए हैं। इस दौरान विद्यालय के छात्र अमरजीत, सुरजीत, कोमल, अंशु, शिवानी, खुशबू, संजू, अंकित कुमार और सर्वेश के अलावा सभी के परिजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-बहराइच: प्राथमिक विद्यालय के छात्रों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, खद्यान्न के अभाव में नहीं बन रहा एमडीएम

संबंधित समाचार