अयोध्या: अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं दर्जन भर परिवार, शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। एक सप्ताह से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को विभागीय लापरवाही के कारण अब भी अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है। आलम यह है कि ग्रामीण लगातार विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी शिकायत का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। मामला हैदरगंज क्षेत्र के …

अयोध्या। एक सप्ताह से बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को विभागीय लापरवाही के कारण अब भी अंधेरे में रात गुजारना पड़ रहा है। आलम यह है कि ग्रामीण लगातार विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी कर रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी शिकायत का कोई समाधान नहीं निकल पाया है।

मामला हैदरगंज क्षेत्र के अकारी गांव का है, जहां पिछले हफ्ते आई तेज आंधी व बारिश के कारण गांव लगा 15 केवी ट्रांसफार्मर विद्युत पोल सहित धराशाई हो गया। जिसके कारण गांव के करीब दर्जनभर परिवार अंधेरे में रात काटने को मजबूर हैं।

गांव निवासी राम प्रकाश, सूर्यप्रकाश, सुरेश ने बताया कि जब से विद्युत पोल गिरा है तब से गांव में बिजली की समस्या बरकार है। जिसकी कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन आज तक कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण अकारी गांव में बिजली की समस्या जस की तस बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि 15 केवी का ट्रांसफार्मर ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत लगवाया गया था, जिसके जरिए 12 से अधिक परिवार को बिजली कनेक्शन दिया गया है। उनका कहना है कि जब से पोल गिरा है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो पायी है। इस संबंध में एसडीओ बीकापुर मनोज मौर्या ने बताया कि स्टोर में सामान पर्याप्त न होने से दिक्कत आ रही है, जल्द ही गांव की विद्युत व्यवस्था को बहाल कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें-बहराइच: मार्ग चौड़ीकरण के लिए काटे जायेंगे 2250 पेड़, नहीं मिला क्लीयरेंस

संबंधित समाचार