बिजनौर : डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, बच्ची घायल
बिजनौर,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार सुबह ओवरलोड खनन से भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे …
बिजनौर,अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में गुरुवार सुबह ओवरलोड खनन से भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। यह मामला नजीबाबाद थाना क्षेत्र के हरिद्वार रोड के इंडियन गैस एजेंसी का है।
