बाराबंकी: प्रधान और प्रधानाध्यापक ने मिलकर कटवा डाला विद्यालय में लगा हरा पेड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के हरख ब्लॉक के कमपोजिट विद्यालय तीर गांव में प्रधान और प्रधानाध्यापक ने साठगांठ करके विद्यालय परिसर में लगा विशाल वृक्ष गुरुवार शाम को कटवा डाला। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बाराबंकी डीएम, यूपी पुलिस और सीएम के ट्विटर पर शिकायत शुक्रवार को किया है और लकड़ी को ठेकेदार द्वारा …

बाराबंकी। जिले के हरख ब्लॉक के कमपोजिट विद्यालय तीर गांव में प्रधान और प्रधानाध्यापक ने साठगांठ करके विद्यालय परिसर में लगा विशाल वृक्ष गुरुवार शाम को कटवा डाला। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने बाराबंकी डीएम, यूपी पुलिस और सीएम के ट्विटर पर शिकायत शुक्रवार को किया है और लकड़ी को ठेकेदार द्वारा नहीं ले जाने के लिए कहां है।

ठेकेदार द्वारा विद्यालय में लकड़ी के बड़े-बड़े बोटों को छोड़कर फरार हो गया है तीर गांव के कई ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय परिसर में लगा पेड़ से बच्चों को छाया मिलती थी और शुद्ध हवा मिलती थी प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान की मिलीभगत से ठेकेदार द्वारा पेड़ काट डाला गया है जो नियम विरुद्ध है।

इस संबंध में कम्पोजिट विद्यालय तीर गांव के प्रधानाचार्य अजय सिंह सोनाल का कहना है कि जब मैं विद्यालय में नहीं था तब पेड़ काटा गया है। इस संबंध में जिला वनाधिकारी बाराबंकी से भी ग्रामीणों ने शिकायत की गई है जिस पर उन्होंने प्रकरण की जांच करा कर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद ट्विटर हैंडल पर रिप्लाई में लिखी है।

यह भी पढ़ें:-नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश परीक्षा तीन सितंबर को, 11 कालेजों को बनाया गया सेंटर

संबंधित समाचार