बिजनौर: भाजपा जिलाध्यक्ष ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, बताईं जिले की समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल में लखनऊ जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर उसने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की प्रमुख समस्याओं को सीएम के समक्ष रखा। साथ ही इन समस्याओं का समाधान होने पर जिलेवासियों को मिलने वाली राहत के संबंध में भी बताया। उनका दावा …

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल में लखनऊ जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर उसने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले की प्रमुख समस्याओं को सीएम के समक्ष रखा। साथ ही इन समस्याओं का समाधान होने पर जिलेवासियों को मिलने वाली राहत के संबंध में भी बताया। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर विचार कर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।

बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने बिजनौर जिले के क्षेत्रफल का हवाला देते हुए उसे दो भागो में बांटने की मांग की। साथ ही नगीना को नया जिला बनाने का प्रस्ताव रखा। वहीं गंगा एक्सप्रेस वे को बिजनौर से शुरू करने की मांग की। तर्क दिया कि इसे क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।

वहीं नगीना स्थित धान अनुसंधान केंद्र व कृषि विाज्ञान केंद्र को कृषि विश्वविद्यालय बनाने का भी प्रस्ताव रखा। इसके अलावा बिजनौर में मां गंगा की धार को विदुरकुटी के नजदीक लाने, नगीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खाली पड़ी जमीन पर 50 बेड का आयुष्मान चिकित्सालय बनाने की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

वहीं बिलाई शुगर मिल के पेमेंट में सुधार लाने, राष्ट्रीय कवि दुष्यंत की याद में पुस्तकालय बनाने, नगीना की विश्व प्रसिद्ध काष्ठ कला को बढ़ावा देने के लिए नगर के बाहर भूमि उपलब्ध कराकर स्माल इंडस्ट्री बनवाने की भी मांग रखी। भाजपा नेता प्रमोद चौहान के अनुसार मुख्यमंत्री ने सभी मांगों को सुनकर विचार करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष केके रवि और जिला आईटी संयोजक विपुल शर्मा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- नैनीताल: स्टोनले क्षेत्र में हुआ भूस्खलन, बिजली के पोलों को खतरा

संबंधित समाचार