बहराइच: बिना बारिश के बाढ़ की चपेट में गांव, गिरे चार मकान, ग्रामीण परेशान
बहराइच। विकास खंड क्षेत्र के गांवों में बिना बारिश के ही पानी भर गया है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। चार ग्रामीणों के मकान भी नदी में गिर गए हैं। लेखपाल ने गांव पहुंचकर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। अभी तक किसी पीड़ित को मुआवजा नहीं मिला है। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही …
बहराइच। विकास खंड क्षेत्र के गांवों में बिना बारिश के ही पानी भर गया है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। चार ग्रामीणों के मकान भी नदी में गिर गए हैं। लेखपाल ने गांव पहुंचकर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। अभी तक किसी पीड़ित को मुआवजा नहीं मिला है। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश से सरयू नदी उफान पर हैं। शिवपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।
सरयू नदी ने कटान तेज कर दी है। ब्लाक क्षेत्र के मांझा दरिया, तिगडा, अंबरपुर, बल्दूपुरवा, बौंडी, ढकिया,नकहुवा सहित दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की जद में है। वहीं ब्लाक क्षेत्र के बौंडी, अंबरपुर, बल्दूपुरवा, तिगडा गांव के पास सरयू नदी ने कटान तेज कर दी है। अम्बरपुर गांव में कीढ़ी का पक्का मकान, बौंडी में मोहित शर्मा, प्रिया शर्मा, नन्हे लाल जायसवाल, ओमकार, गुदाई, जगनमोहन आदि के मकान सरयू नदी की धारा में समाहित हो गए हैं।

बाढ़ पीड़ितो ने सरकारी सहायता के लिए मांग की है। बाढ़ व कटान की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। प्रदीप कुमार ने बताया है कि बौंडी,अंबरपुर व बल्दूपुरवा में सरयू नदी की धारा में कुछ आशियाना ढह गए हैं।रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है।शिवपुर में छ:,अंबरपुर में एक, तिगडा में दो,बौंडी में दो नाव लाई गई है। शेष अन्य सहायता बाढ़ पीड़ितो को मुहैया कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: विद्यालय में नहीं बन रहा एमडीएम, डीएम कार्यालय के सामने छात्रों का प्रदर्शन
